पटेल नगर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले विदेशी नागरिक को किया गिरफ्तार, 24 ग्राम संदिग्ध MDMA बरामद।
नई दिल्ली: ब्यूरो रिपोर्ट RSN राजधानी दिल्ली में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की पटेल नगर थाना पुलिस ने एक घाना मूल के 30 वर्षीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 24 ग्राम क्रिस्टल जैसी संदिग्ध MDMA/मेथामफेटामाइन बरामद हुई है। पुलिस को 6 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अफ्रीकी नागरिक शादिपुर फ्लाईओवर, बलजीत नगर इलाके में ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर SHO पटेल नगर की निगरानी और ACP पटेल नगर की देखरेख में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर की निशानदेही पर एक संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान 30 वर्षीय Koomson Fransic Atua, निवासी चंद्र विहार, दिल्ली और मूल रूप से घाना निवासी के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की दाहिनी जेब से एक पॉलीथिन बरामद हुई, जिसमें सफेद रंग का क्रिस्टल जैसा पदार्थ था। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में इसे MD बताया। बरामद पदार्थ को जब्त कर आवश्यक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में FIR नंबर 337/2026, धारा 22(B) NDPS Act के तहत पटेल नगर थाने में मामला दर्ज किया है।
अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ड्रग्स के स्रोत, संभावित खरीदार और उसके पीछे सक्रिय सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के DCP रोहित राजबीर सिंह, IPS के मुताबिक पुलिस ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क के अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है।



एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ