राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर महिला कांस्टेबल के साथ कथित अभद्र व्यवहार पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता विधायक और निगम पार्षद प्रदर्शन में शामिल हुए।
नई दिल्ली ब्यूरो रिपोर्ट RSN: दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर महिला कांस्टेबल के साथ कथित अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता विधायक और निगम पार्षद प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे मामले में माफी की मांग की। दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा का यह प्रदर्शन महिला कांस्टेबल के साथ कथित अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौके पर पहुंचीं और राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी तरह का कथित अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को महिला कांस्टेबल के साथ हुए कथित व्यवहार को लेकर माफी मांगनी चाहिए। महिला मोर्चा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सभी की जिम्मेदारी है और ऐसे मामलों में महिलाएं अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेंगी।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं, विधायकों और निगम पार्षदों ने अपना आक्रोश जाहिर किया।
फिलहाल भाजपा महिला मोर्चा ने इस पूरे मामले को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है और संबंधित नेताओं से माफी की मांग की है।



एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ