महिलाओं के लिए हुई अनोखी पहल, निशकाम NGO की फाउंडर पूजा मागो के संरक्षण में “Women & Fire Safety Leadership for Safer Spaces” का किया गया सफल आयोजन।
निशकाम द्वारा गुरुग्राम में एक सार्थक और समय की आवश्यकता से जुड़ी विशेष पहल के अंतर्गत “Women & Fire Safety Leadership for Safer Spaces” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन NISCAM की फाउंडर पूजा मागो के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सुप्रीम कौर्ट के अधिवक्ता और पूर्व विधायक सोमनाथ भारती की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और विशेष बनाया तथा सुरक्षित समाज के निर्माण में सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व आये हुए गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रजवलित करके किया गया
यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए अपनी तरह की पहली पहल के रूप में प्रस्तुत किया गया जिसका उद्देश्य महिलाओं को अग्नि सुरक्षा जागरूकता आपदा तैयारी और सुरक्षित वातावरण निर्माण में नेतृत्व की भूमिका के लिए प्रेरित करना था।
आज के समय में देशभर में बढ़ती आग लगने की घटनाएं, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और आपातकालीन तैयारी की कमी एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं। ऐसे समय में यह कार्यक्रम जागरूकता फैलाने, सही जानकारी देने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
इस अवसर पर NISCAM की फाउंडर पूजा मागो ने कहा"सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि यह जन-जागरूकता का आंदोलन बनना चाहिए। महिलाएं परिवार, कार्यस्थल और समाज की मजबूत आधारशिला हैं। यदि उन्हें अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की सही जानकारी दी जाए, तो वे पूरे समाज को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
कार्यक्रम के प्रमुख विषय रहे:
दैनिक जीवन में अग्नि सुरक्षा जागरूकता
आपातकालीन स्थिति में सही तैयारी
संकट प्रबंधन में महिलाओं की नेतृत्व भूमिका
सुरक्षित कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थान
सामुदायिक जागरूकता एवं रोकथाम
इस अनूठी पहल को उपस्थित सभी लोगों ने सराहा और इसे समय की मांग बताया। प्रतिभागियों ने इसे प्रेरणादायक, उपयोगी और समाजहित में एक प्रभावशाली प्रयास बताया।
इस सफल आयोजन के बाद NISCAM भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण सत्र और सामाजिक अभियानों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने तथा सुरक्षित वातावरण निर्माण की दिशा में कार्य करता रहेगा।




एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ