Delhi protest : जंतर-मंतर पर अब नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का आया नया आदेश, तीन नए स्थल किये निर्धारित।

RASHTRA SEARCH NEWS
By - Ravi Sharma
0

Delhi protest : जंतर-मंतर पर अब नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का आया नया आदेश, तीन नए स्थल किये निर्धारित।



नई दिल्ली ब्यूरो रिपोर्ट RSN: दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी स्टैंडिंग ऑर्डर के अनुसार अब जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल के रूप में हटाया गया है। इसकी जगह दिल्ली में प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए तीन नए स्थान निर्धारित किए गए हैं।दिल्ली पुलिस के स्टैंडिंग ऑर्डर नंबर L&O/48/2026 में बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकों के प्रदर्शन करने के अधिकार को ध्यान में रखते हुए मौजूदा निर्धारित स्थल के विकल्प तलाशने के लिए एक समिति गठित की थी। समिति की सिफारिशों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।



दिल्ली में प्रदर्शन के यह होंगे तीन नए स्थल।

आदेश के अनुसार, अब प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए तीन स्थान निर्धारित किए गए हैं:

1. रामलीला मैदान

2. बुराड़ी मैदान

3. सीबीडी ग्राउंड, पूर्वी दिल्ली


दिल्ली पुलिस के आदेश में यह भी कहा गया है कि इन तीनों स्थानों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी। यह आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी किए गए पूर्व स्टैंडिंग ऑर्डर में आंशिक संशोधन के तहत लागू किया गया है।


 जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों के सामने नई चुनौती।

जंतर-मंतर लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों और आम नागरिकों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां लोग अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए धरना-प्रदर्शन करते रहे हैं। अब इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों को नए निर्धारित स्थलों पर जाना होगा। इस बदलाव से दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की व्यवस्था पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। हालांकि नए स्थलों पर प्रदर्शन की अनुमति आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी संशोधित एसओपी जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।


दिल्ली पुलिस का यह आदेश राजधानी में प्रदर्शन स्थलों की व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नए स्थलों पर प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए क्या नियम और शर्तें तय की जाती हैं।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*