दिल्ली के लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान का उठा मुद्दा, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिला प्रतिनिधिमंडल।
नई दिल्ली ब्यूरो रिपोर्ट RSN: दिल्ली के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान देने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। लोकतंत्र सेनानी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और दिल्ली में लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान की जल्द घोषणा करने की मांग की है। लोकतंत्र सेनानी संघ, जो 1975 के आपातकाल में बंदी बनाए गए लोगों का अखिल भारतीय संगठन है, ने बीजेपी अध्यक्ष के सामने दिल्ली के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान दिए जाने का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है जिस तरह बीजेपी शासित अन्य राज्यों में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान दिया जा रहा है, उसी तरह दिल्ली में भी जल्द सम्मान की घोषणा की जाए।
संघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी दिल्ली में अब तक सम्मान की घोषणा नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस विषय पर दिल्ली की मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे और जल्द सम्मान की घोषणा कराने का प्रयास करेंगे।
इस प्रतिनिधिमंडल में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ.पी. बब्बर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजन ढींगरा और महामंत्री राज कुमार सपरा मौजूद रहे। अब देखना होगा कि लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान देने की इस मांग पर दिल्ली सरकार कब तक फैसला लेती है और सम्मान की घोषणा कब होती है।


एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ