राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ दिल्ली प्रदेश टीम का हुआ विस्तार मसिक बैठक का हुआ आयोजन।

RASHTRA SEARCH NEWS
By - Ravi Sharma
0

 


नई दिल्ली।  आज राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ रजि. भारत की दिल्ली प्रदेश की मासिक बैठक का हुआ सफ़ल आयोजन। जो हर माह की भांति 5 तारीख को रखी गई। जिसका शुभारम्भ अपने आराध्य देव भगवान श्री परशुराम के आगे दीप प्रज्वलित व मालार्पण कर किया गया। यह मासिक बैठक उनके राष्ट्रीय कार्यालय प्रेम नगर दिल्ली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/राष्ट्रीय प्रभारी पंडित महेश कौशिक जी के सानिध्य में आयोजित हुई। 


बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तिया भी की गई जिसमे पं उमाकांत शुक्ल को प्रदेश प्रवक्ता दिल्ली पद व पं अंकित शर्मा को प्रदेश सचिव (यु. दिल्ली) पद पर नियुक्त कर उनको संगठन की जिम्मेदारी सौंपी। और आगे  यह भी तय हुआ कि अब से हर माह की 5 तारीख को बारी- बारी हर विधान सभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कुछ कटोर फैसले भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश जी द्वारा लिए गए है। जिसके चलते सर्व सम्मति से एक आदेश पारित किया गया कि संगठन का जो पदाधिकारी, व सदस्य लगातार दो मीटिंग में उपस्थित नही होगा उसको संगठन की तरफ से कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। तथा लगातार तीन महीने तक अनुपस्थित रहने पर उसकी सदस्यता, या पदाधिकार छीन लिया जायेगा। इस फ़ैसले को सख्ती से लागू करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।





बैठक में कई जाने माने ब्राह्मण, विद्वानों ने शिरकत की जिसमे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं महेश कौशिक, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ( यु.प्र.) पं सौरभ मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पं सुरेश शर्मा, दिल्ली मीडिया प्रभारी पं महेश कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता उमाकांत शुक्ल, मध्य दिल्ली अध्यक्ष पं रवि कौशिक, उ. पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष पं. संकेत मिश्रा, पूर्वी दिल्ली उपाध्यक्ष पं. शैलेश शर्मा, उ. पूर्वी दि. प्रभारी अजय ओझा, उ. पु. उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, प्र. सचिव युवा अंकित शर्मा, प्रदेश सचिव युवा अंकित शर्मा, विशेष सहयोगी प्रदीप कौशिक, विशेष सहयोगी ललित किशोर त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष करावल नगर युवा प्रकोष्ठ वतन वशिष्ट समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।







रवि शर्मा की रिपोर्ट

राष्ट्र सर्च न्यूज़ दिल्ली

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Featured Section