नई दिल्ली। आज राजधानी दिल्ली दिन ब दिन कूड़े के ढ़ेर में तब्दील होती दिखाई दे रही है। उतरी नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारियों की हड़ताल बदस्तूर जारी है। जिसके चलते दिल्ली की सड़को पर जहा देखो वही कूड़े के ढेर नजर आ रहे है। जिसके कारण दिल्ली में एक नई महामारी फैलने का ख़तरा मंडरा रहा हैं। पर सुध लेने वाला कोई नही। इस पर यहा की जनता का कहना है, कि दिल्ली की सफ़ाई का जिम्मा सरकारों का है। जो उन्हें निभाना चाहिए। और सफ़ाई कर्मचारियों को उनकी सैलरी समय पर मिलनी चाहिए।
स्थानीय निवासी महेश गुप्ता।
हमने इसी मुद्दे को लेकर हमारे संवाददाता महेश शर्मा ने करोल बाग विधानसभा के वार्ड नं 94 की निगम पार्षद शुशीला मदन खोरवाल से मिलकर बात की सफ़ाई कर्मचारियों की हड़ताल जो कि आज 4 दिन से चल रही हैं। जिसकी वजह से राजधानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाले करोल बाग की सबसे बड़ी रेडीमेड गारमेंट्स की मार्केट टैंक रोड की जो हालत है। उसके लिए बात की। उनका साफ कहना है, कि केंद्र सरकार हो या दिल्ली सरकार दोनों आपस में लड़ रही है। इनका काम करने की मन्शा ही नही है। जिसका खामियाजा दिल्ली के सफ़ाई कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
वार्ड 94 की निगम पार्षद शुशीला खोरवाल का साफ कहना है, कि दिल्ली सरकार हो या केन्द्र सरकार अपनी आपसी लड़ाई लड़े। लेकिन इसके बावजूद इन सफ़ाई कर्मचारियों, डॉक्टर, नर्स, की सैलरी समय पर दी जाए।
महेश शर्मा की रिपोर्ट
आर एस न्यूज़ दिल्ली
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ