राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ दिल्ली प्रदेश व राष्ट्रीय टीम ने मिलकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन, फूलों से किया स्वागत।

RASHTRA SEARCH NEWS
By - Ravi Sharma
0

 



नई दिल्ली। आज राजधानी दिल्ली के पटेल नगर इलाके में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की राष्ट्रीय और दिल्ली प्रदेश टीम द्वारा संस्था के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद शर्मा जी का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही यहा संस्था के नए राष्ट्रीय कार्यालय का उदघाटन भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के हाथों से करवाया गाया। इस मौके पर पं. प्रमोद शर्मा जी ने अपने आराध्य भगवान परशुराम जी के चित्र के आगे नत्मस्तक होकर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



राष्ट्रीय कार्यालय के उद्धघाटन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन पर केक काटकर शास्त्रों के मंत्रोउचारण द्वारा सभी ने बड़ी धूमधाम से मनाया। इसे के साथ मध्य दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों की परिचय पत्र देकर नियुक्ति भी की गई। 









दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता पं उमाकांत शुल्क जी ने नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि सनातन धर्म में नव वर्ष चैत्र मास के शुरू होता है। क्योंकि उसमें सब कुछ नया होता है जैसे किसानों की फसलें, कारोबारियों का नया बही खाता, सनातन धर्म के नवरात्रि आदि। साथ ही 
पं उमाकांत जी ने भारत मे चल रहे अन्य प्रकोष्ठों की भांति ब्राह्मण प्रकोष्ठ बनाने की और सबका ध्यान केंद्रित किया।



राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सभी को नव वर्ष की बधाई दी। यह भी कहा कि यह हमारे सनातन धर्म का नव वर्ष नही है। बल्कि अंग्रेजी देशों का है। मगर अब इसे हर देशों में मनाने का चलन बन गया है। और ब्राह्मण तो हमेशा से ही सर्व धर्म सुखिनः, सर्व धर्म नियामया मे विश्वाश रखता है। इसलिए हम इस अंग्रेजी नव वर्ष को भी पूर्ण भाव से मनाते है। संगठन की बात करते हुए कहा कि जातिगत आरक्षण को समाप्त करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे है। और निरन्तर प्रयास कर रहे हैं।
सभी पदाधिकारियों को आरक्षण पर कार्य करने का संगठन का संकल्प याद दिलाया। 





हमारे संवाददाता से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पं प्रमोद शर्मा जी ने बताया संगठन कैसे दिल्ली ही नही बल्कि पूरे भारत मे काम कर रहा है। संगठन ने जोड़ो जोड़ो ब्राह्मण जोड़ो और जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण पर जोर दिया।






अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पं विवेक भारद्वाज जी ने बताया कि हमारा संगठन ब्राह्मण ही नही बल्कि देश के सभी सवर्ण जाति के लोगों को साथ लेकर चल रहा है। और संगठन सभी सवर्ण जाति के लोगों के साथ मिलकर चलने की बात की।






रवि शर्मा
आर एस न्यूज़ दिल्ली

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*