West Bengal: सरकार बनने से पहले ही BJP का बड़ा फैसला, कानून व्यवस्था को लेकर फैसला।

RASHTRA SEARCH NEWS
By - Ravi Sharma
0

 West Bengal: सरकार बनने से पहले ही BJP का बड़ा फैसला, कानून व्यवस्था को लेकर फैसला।



पश्चिम बंगाल, ब्यूरो रिपोर्ट (RSN) पश्चिम बंगाल में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, तो वही BJP ने सरकार बनाने से पहले ही अब पश्चिम बंगाल में बड़ा खेला होबे.. कर दिया है, भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस अजय पाल शर्मा का पश्चिम बंगाल में तबादला, कर दिया है। यह आदेश गृह मंत्रालय की तरफ से जारी किया गया है,
​नई दिल्ली केंद्र सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी अजय पाल शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सोपते हुए उनका अगले 5 सालो के लिए पश्चिम बंगाल में तबादला कर दिया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, अजय पाल शर्मा को अगले 5 वर्षों के लिए प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर पश्चिम बंगाल स्थानांतरित कर दिया गया है। इस कदम से वहाँ की ​कानून व्यवस्था को मिलेगी बड़ी मजबूती अजय पाल शर्मा अपनी कार्यकुशलता और सख्त छवि के लिए जाने जाते हैं। जानकारों का मानना है, कि पश्चिम बंगाल में उनकी नियुक्ति से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे को एक नया दृष्टिकोण मिलेगा। यह कदम केंद्र और राज्य के बीच प्रशासनिक समन्वय को और बेहतर बनाने की दिशा में देखा जा रहा है।

​अगले 5 वर्षों का कार्यकाल:

आदेश में स्पष्ट किया गया है, कि यह प्रतिनियुक्ति पांच साल की अवधि के लिए होगी, जिसके दौरान वे पश्चिम बंगाल पुलिस या गृह विभाग के अंतर्गत महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं देंगे। उनके अनुभव को देखते हुए उम्मीद की जा रही है, कि वे राज्य की चुनौतियों से निपटने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

​सियासी हलकों में चर्चा:

इस स्थानांतरण आदेश के बाद से ही प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। केंद्र सरकार का यह फैसला पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था की भविष्य की रूपरेखा तैय करने में मील का पत्थर साबित हो सकता है। फिलहाल, अजय पाल शर्मा जल्द ही नए कार्यभार के लिए कोलकाता पहुंच सकते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट दिल्ली
rsnews.in

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*