केंद्रीय आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट के द्वारा आज विश्व आयुष दिवस पर पंजाबी बाग स्थित केंद्रीय आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट में कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
नई दिल्ली, ब्यूरो RSN : पंजाबी बाग स्थित केंद्रीय आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट में कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें अब तक आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा किए गए कामों की जानकारी विस्तार से दी गई इस मौके पर इंस्टीट्यूट के अधिकारियों द्वारा यह जानकारी दी गई की संस्थान आने वाले दिनों मे किस किस योजनाओ को लागु करेगा साथ ही उन्होंने कहा कि आयुर्वेद सिर्फ इलाज नहीं है बल्कि जीवन को जीने का तरीका है जो हजारों सालों से चला रहा है दरअसल आयुर्वेद के अनुसार हमें मौसम के हिसाब से खानपान और परहेज रखना चाहिए इससे जीवन स्वस्थ और बेहतर बनता है
इस प्रोग्राम के तहत भारत सरकार का आयुष मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के साथ सेवा पखवाड़ा के रूप में भी इस अवसर को मना रहा है बल्कि आयुर्वेद से कैसे लोगों का जीवन जीने का तरीका बदल सकता इसके बारे में भी आयुष मंत्रालय के आला अधिकारियों ने जानकारी दी ।
कॉन्फ्रेंस में आये हुए सभी लोगों को तुलसी गिलोय जैसे जैविक पौधे देकर उन्हें उनकी विशेषताएं भी बताई गई साथ ही औषधीय आयुष प्रदर्शनी में आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां के पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें शमी,अर्जुन वृक्ष,तुलसी पारिजात,पुत्र जीवक, जपा जैसे कई दुर्लभ किसमें देखने को मिली जो मानव जीवन में एक अहम महत्व रखती हैं इस प्रकार की प्रदर्शनी कर लोगों को जड़ी बूटियां के प्रकार और उनके फायदो के बारे में जानकारियां दी गई।



एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ