भाजपा मनाएगी योगी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव।
14 अप्रैल तक पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए गिनाएगी सरकार की उपलब्धियां।
सुलतानपुर, ब्यूरो RSN : भाजपा भी योगी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाएगी। सरकार की अपराध पर जीरो टालरेंस की नीति, गांव, गरीब, किसान,महिला व युवाओं के सामाजिक व आर्थिक उन्नति को समर्पित सरकार की योजनाएं समेत अंत्योदय की नीति आदि को लेकर भाजपा जनता के दरबार में जाएगी।भाजपा 14 अप्रैल तक जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आठ वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनसंवाद करेगी।अभियान की दृष्टि से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में वर्चुअल कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने वर्चुअल बैठक में 14 अप्रैल तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। अभियान के लिए जिला स्तर पर पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य को जिला संयोजक व प्रदीप शुक्ला को जिला सहसंयोजक बनाया गया है।इस दौरान सभी विधानसभाओं में विधायकों/ एमएलसी द्वारा तहसील मुख्यालयों पर प्रेस वार्ता की जाएंगी।जिला स्तर व ब्लाक मुख्यालयों पर तीन दिवसीय लाभार्थी मेले व प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी। घर-घर संपर्क के माध्यम से भी सरकार की योजनाओं तथा साहसिक व ऐतिहासिक निर्णयों को पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठियां भी आयोजित की जाएंगी। 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। जिला स्तर पर प्रबुद्धवर्ग के बीच सम्मेलनों के माध्यम से सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों पर संवाद किया जाएगा।वहीं, ग्राम सभा स्तर पर महिला मोर्चा महिलाओं के बीच पहुंचकर संवाद करेगी। युवा मोर्चा बाइक रैली निकालेगा।
प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 14 अप्रैल बाबा साहेब डा.भीमराव आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा तथा स्वच्छता कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही भाजपा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता के लिए किये गए कार्यों पर चर्चा की जाएगी। वर्चुअल बैठक का संचालन जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने किया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, डॉ प्रीति प्रकाश, आनंद द्विवेदी, विजय त्रिपाठी, सुनील वर्मा, संजय त्रिलोकचंदी, मनोज मौर्य, सुभाषचन्द्र, विजय त्रिपाठी, चन्दन नारायन सिंह, डॉ रामजी गुप्ता, राजेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश जायसवाल, प्रदीप शुक्ला, संजय सोमवंशी, श्याम बहादुर पाण्डेय, जगदीश चौरसिया, आशीष सिंह रानू, सोशल मीडिया प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह,आईटीसेल प्रमुख संजय उपाध्याय, सूरज सिंह, रीना जायसवाल, दिनेश चौरसिया, संतोष सिंह, राम जतन यादव, प्रदीप शर्मा, शेर बहादुर सिंह, सूर्य नारायन पाण्डेय, राजमणि मौर्या, राजेश चतुर्वेदी, सर्वेश मिश्रा, रोहित यादव, राम अभिलाष सिंह,डॉ विनय प्रजापति, भूपेंद्र पाठक, विक्की वर्मा, अनिल सिंह, विशाल जायसवाल, अवधेश शर्मा, मुकेश तिवारी, योगेंद्र सिंह, राजमणि मौर्या, शोभनाथ यादव समेत जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी व अन्य मण्डल अध्यक्ष लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ