Holi Special: भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला द्वारा आयोजित होली मंगल कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न।
आज सीबीडी ग्राउंड विश्वास नगर में भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला द्वारा ज़िलाध्यक्ष दीपक गाबा के मार्गदर्शन में आयोजित होली मंगल कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस उत्सव में पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और मंडल के वरिष्ठ नेताओं व सभी कार्यकर्ताओं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया पूरे आयोजन स्थल को रंग बिरंगे फूलों, गुब्बारों और पारंपरिक होली की सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे पूरे वातावरण में एक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आभा उत्पन्न हुई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति की इस अनमोल धरोहर होली को सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश देने वाले पर्व के रूप में मनाना था। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और सभी नागरिकों को आपसी सौहार्द और विकास के मार्ग पर अग्रसर होने का संदेश दिया कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्रीकृष्ण की वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे इस पर्व को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएँ और समाज में सकारात्मकता फैलाएँ।
इसके बाद भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें लोक कलाकारों ने फाग गायन, रसिया, होली के पारंपरिक गीतों, और नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। खासकर, वृंदावन की प्रसिद्ध “फूलों की होली” का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्तायों एवं नेताओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर इस दिव्य परंपरा को जीवंत किया। उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दीं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा: “होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि यह समाज को जोड़ने और समरसता की भावना को मजबूत करने का पर्व है। भाजपा सदैव भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित रही है। हमें इस पर्व से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलानी चाहिए और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना चाहिए।”
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और संसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को साकार कर रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है और यह त्योहार हमें साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
जिला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता ने कहा कि होली के माध्यम से हमें जाति, धर्म, क्षेत्रीयता की सीमाओं को भूलकर एकजुटता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे समाज में सद्भावना बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और शाहदरा जिला के पांचो नवनिर्वाचित विधायकों ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वरोजगार योजनाओं और सरकारी लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने फूलों एवं अबीर-गुलाल के साथ
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ