रवि शर्मा की रिपोर्ट
नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेरी स्थित शमशान घाट पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश ने गो पराली प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। गो पराली परियोजना के तहत गोबर, और पराली के मिश्रण से लकडियां तैयार की जा रही है। जिसका उपयोग शमशान घाट में आए शव के अंतिम संस्कार के रूप में किया जाएगा। महापौर जय प्रकाश ने इस परियोजना को पर्यावरण संरक्षण के लिए सराहनीय बताया है।
राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी का आतंक बदस्तूर जारी है। कोरोना महामारी के बीच दिल्ली में अचानक से आई ऑक्सीजन की कमी के बाद दिल्ली के शमशान घाट में शव के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की कमी ना आए इसके लिए प्रशासन पहले से ही एक्षण मोड पर आ गया है। इसके लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने गो पराली के नाम से एक परियोजना की शुरुआत की है। दिल्ली के शाहबाद डेरी स्थित शमशान घाट पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश इसी तरह परियोजना का उद्घाटन करने वाले हैं। इस दौरान महापौर जय प्रकाश ने बताया कि देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है, मौत का आंकड़ा भी आसमान छूने वाला है। इसी को देखते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इस पहल की शुरुआत की।
For : Rashtra Search News
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ