नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मंसाराम अस्पताल नांगलोई में रविवार की रात 3:00 बजे अचानक ऑक्सीजन का प्रेशर कम होता चला गया। यह सब देख कर सभी डॉ और अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव भूल गए, और किसी को समझ नहीं आ रहा था। कि अब क्या किया जाए बिना ऑक्सीजन के कैसे जरूरतमन्द मरीजो की जान बचाई जा सकेगी। जब कुछ रास्ता नजर नहीं आया तो हस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया गया। कंट्रोल रूम ने अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए कॉल को एक पीसीआर को फॉरवर्ड कर दिया।
बस फिर क्या था, दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन देव राज्य शुरू हो गया है। पीसीआर के पांच से 7 जवान इस काम में जुट गए और उन्होंने 24 सिलेंडर का इंतजाम सुबह 5:00 बजे तक कर दिया। ओर नांगलोई में स्थित मंसाराम अस्पताल में दिए गए और 11 ऐसे रोगी जो अपनी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे। उन्हें एक नया जीवन दिया।
डॉकटर और अस्पताल प्रशासन ने इन सिपाहियों को धन्यवाद देना चाहा तो उसमें उन्होंने कहा है कि इसकी कोई जरूरत नहीं है तो हम अपनी ड्यूटी को पूरा कर रहे हैं। इस बार दिल्ली पुलिस मरीजों के लिए देवदूत से कम साबित नहीं हो रही है !
विनोद रस्तोगी के साथ रवि शर्मा
राष्ट्र सर्च न्यूज़ नांगलोई, दिल्ली
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ