राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (रजि.) ने दिल्ली में मासिक बैठक का किया आयोजन।

RASHTRA SEARCH NEWS
By - Ravi Sharma
0



 रवि शर्मा की रिपोर्ट 

राष्ट्र सर्च न्यूज़ दिल्ली


नई दिल्ली। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (रजि.) भारत ने अपनी मासिक बैठक का आयोजन किया जो सकारत्मक रहा। इस बैठक का मुख्य विषय रहा लॉकडाउन के दौरान मंदिर के पुजारियों को हुए नुकसान की भरपाई कैसे की जाए। जिस पर मंदिर के पुजारियों को मासिक वेतन देने का प्रस्ताव रखा गया था। सबकी सहमति भी मिली अब अगले महीने की बैठक में इसके आगे की रूपरेखा तय होगी।



दिल्ली में लॉकडाउन खत्म होने के बाद संगठन के अधिकारियों में हर महीने की 5 तारीख को मासिक बैठक का आयोजन करने का निर्णय लिया था। 
जिसका शुभारंभ आज दिल्ली प्रदेश में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के सभी पदाधिकारीयो व सदस्यों के सहयोग से द्वारका सेक्टर 23 दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली जिला अध्यक्ष पंडित राजेश शुक्ला जी के सानिध्य में मासिक बैठक का सफल आयोजन हुआ।



राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ संगठन के विस्तार के बारे में सभी पदाधिकारी व सदस्य के साथ चर्चा हुई सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार दिए। व ब्राह्मण एकता का संकल्प लिया। और इस बैठक में पूर्वी दिल्ली जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ विनोद तिवारी जी को नियुक्त किया गया। सभी सदस्य व पदाधिकारी को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ का अपना आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सभी को सम्मानित किया गया। और संकल्प लिया कि हर ब्राह्मण के घर मे भगवान श्री परशुराम जी का चित्र और संगठन के हर सदस्य के घर के बाहर संगठन के नाम की Name प्लेट लगी होनी चाहिए।



जिस बैठक में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पंडित सौरभ मिश्रा और दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित किरण शर्मा, दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी पंडित महेश शर्मा व मध्य दिल्ली महामंत्री मोनी शंकर वशिष्ठ, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिल्ली सुरेश शर्मा और विशेष सहयोगी पंडित उमाकांत शुक्ला, जिला अध्यक्ष उत्तर पूर्व दिल्ली पंडित साकेत मिश्रा, जिला प्रभारी उत्तर पूर्वी दिल्ली अजय ओझा, जिला उपाध्यक्ष उत्तर पूर्वी दिल्ली शैलेश शर्मा, वह विनोद तिवारी त्रिलोकपुरी पूर्वी दिल्ली जिला अध्यक्ष व पंडित सनी कौशिक विधानसभा अध्यक्ष करतल नगर, अजय शर्मा, दीपक भरद्वाज, जिला अध्यक्ष दक्षिणी दिल्ली पंडित धर्मेंद्र भारद्वाज, बहन रश्मि भार्गवा, ऋषि शुक्ला, राकेश कुमार पांडे, राजेश कुमार शुक्ला, व विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारका आशुतोष शुक्ला, उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा आदि व पदाधिकारी आज की बैठक में उपस्थित थे।



दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) पंडित सौरभ मिश्रा ने बैठक में सम्मिलित हुए सभी पदाधिकारीयो और सदस्यों का धन्यवाद किया। 

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की स्थापना सन 2015 में ब्राह्मण समाज हितेषी और प्रसिद्ध समाज सेवक पंडित प्रमोद शर्मा जी, व पंडित महेश कौशिक जी के द्वारा की गई थी।

उनके सच्ची लगन व समाज प्रेम से प्रेरित होकर एक एक कर लोग जुड़ते चले गए।
यह उनकी मेहनत का ही परिणाम है। की जो केवल 7 लोगो के सहयोग से शुरू हुआ यह संगठन आज ब्राह्मण समाज का सबसे बड़े संगठन के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।


अगर संगठन के विस्तार की बात करे तो कुछ लोगों से शुरू यह आज भारत के 23 बड़े राज्यो में सक्रिय रूप से काम कर रही है।



रवि शर्मा
RS NEWS DELHI

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Featured Section