नवंबर महीने में हैं छुट्टियों की भरमार बैंक इतने दिन रहेंगे, बंद निपटा ले काम ।

RASHTRA SEARCH NEWS
By - Ravi Sharma
0

 


नई दिल्ली ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्र सर्च न्यूज़ ।


 

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आदेशों से नवंबर के महीने में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेगी।


नवंबर के महीने में कई दिन बैंक रहेंगे बंद समय रहते निपटा लेना काम।


वैसे तो बैंको की छुट्टिया राष्ट्रीय अवकाश व भारतीय कलेंडर के हिसाब से ही होती है।
मगर राष्ट्रीय अवकाश के अलावा भी बैंक की छुट्टियां विभिन्न राज्यों में भिन्न-भिन्न होती हैं।


नए महीने यानी नवंबर की शुरुआत हो चुकी है।

इस महीने में दिवाली, लक्ष्मी पूजा, छठ पूजा, करवा चौथ, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा समेत ढेर सारे त्योहार पड़ रहे हैं।



अक्टूबर महीने की तरह ही इस महीने में भी छुट्टियों की भरमार है।

नवंबर में बैंक हॉलीडे की बात करें तो बैंक हर महीने के हर रविवार और दूसरे शनिवार को बंद रहते ही हैं। इसके अलावा भी नवंबर माह में कई त्योहार के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।


जिनका विवरण इस प्रकार है।


16 नवंबर के दिन अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, गैंगटोक, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।


जबकि 30 नवंबर के दिन आइजवाल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।


तारीख, दिन  के हिसाब से अवकाश विवरण।


1 नवंबर रविवार को साप्ताहिक छुट्टी है।
6 नवंबर  शुक्रवार  को  बांग्ला  महोत्सव  स्थानीय छुट्टी है।

8 नवंबर रविवार को साप्ताहिक छुट्टी हर शहर में रहेगी।

14 नवंबर शनिवार को दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / काली पूजा व गजटेड छुट्टी रहेंगी।

15 नवंबर रविवार को साप्ताहिक छुट्टी है।

16 नवंबर सोमवार को  (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/ भाई दूज/ चित्रगुप्त जयंती की छुट्टी रहेंगी।

17 नवंबर मंगलवार लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कौबा स्थानीय छुट्टी है।

18 नवंबर दिन  बुुधवार को लक्ष्मी पूजा / दीपावली की स्थानीय छुट्टी रहेगीं।

20 नवंबर  शुक्रवार  को छठ पूजा की स्थानीय छुट्टी रहेंगी।

21 नवंबर दिन शनिवार को छठ पूजा की ही स्थानीय छुट्टी होगी।

22 नवंबर दिन रविवार को साप्ताहिक छुट्टी है।

23 नवंबर सोमवार को  सेंग कुत्सनम स्थानीय छुट्टी रहेंगी।

28 नवंबर दिन शनिवार को चौथा शनिवार  की छुट्टी रहेगी।

29 नवंबर रविवार  साप्ताहिक छुट्टी है।

30 नवंब सोमवार, गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रहासा पूर्णिमा गजटेड छुट्टी रहेगी।

नवंबर महीने में बैंक बंद होने से आपके काम ना अटके इसलिए समय से अपना बैंक का काम निपटा ले ।


RS NEWS DELHI

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Featured Section