Iran-Amerika War: LPG, पेट्रोल-डीजल को लेकर भारत का बड़ा फैसला, 'भारत के पास पर्याप्त तेल भंडार', LPG, पेट्रोल-डीजल पर अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई।
नई दिल्ली, (RSN) ईरान, इस्राएल, अमेरिका युद्ध के चलते सारि दुनिया में LPG गैस, पेट्रोल-डीजल की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से सभी देशों में हाहाकार मचा हुआ है। कई देशों में तो एनर्जी इमेरजैंसी लगी हुई है, भारत की बात करे तो यह भी लोगो के द्वारा तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है, इसी के चलते सच्चाई की बात करे तो मोदी सरकार यह आश्वासन दे रहे हैंकि भारत मे प्रयाप्त गैस, तेल है लेकिन फिर भी सोशल मीडिया में तमाम तरह की बाते हो रही है, लोगो मे इसी भ्रम को दूर करने के के लिए अब भारत सरकार ने कड़ा रुख दिखाया है और गैस तेल पेट्रोल को लेकर अब तक का बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है, कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी की आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। सभी खुदरा ईंधन दुकानों में पर्याप्त आपूर्ति है। देश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कमी नहीं है।मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे जानबूझकर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं के सुनियोजित अभियान से गुमराह न हों, इसका उद्देश्य अनावश्यक दहशत फैलाना है। भारत ऊर्जा सुरक्षा का अगुआ है। भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा पेट्रोलियम शोधक और पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक है, जो 150 से अधिक देशों को परिष्कृत ईंधन की आपूर्ति करता है। विश्व का शुद्ध निर्यातक होने के कारण भारत में घरेलू पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता संरचनात्मक रूप से सुनिश्चित है। देश भर में एक लाख से अधिक खुदरा ईंधन दुकानें खुली हैं और बिना किसी रुकावट के ईंधन की आपूर्ति कर रही हैं। किसी भी दुकान को आपूर्ति सीमित करने के लिए नहीं कहा गया है।विश्व भर में कई देश मूल्य वृद्धि, सीमित आपूर्ति, विषम-सम वाहन प्रतिबंध और जबरन स्टेशन बंद करने जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। कुछ ही देशों ने "राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल" घोषित किया है। भारत में ऐसे किसी भी उपाय की आवश्यकता नहीं है। जहां अन्य देश सीमित आपूर्ति कर रहे हैं, वहीं भारत में आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। कुछ चुनिंदा पंपों पर छिटपुट रूप से घबराहट में खरीदारी की गई है, वे सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो द्वारा फैलाई गई जानबूझकर गलत सूचना के कारण हुईं।
रवि शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट
राष्ट्र सर्च न्यूज़ दिल्ली


एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ