Iran Israel War: अमेरिका ईरान के खिलाफ युद्ध में कूदा, ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक।

RASHTRA SEARCH NEWS
By - Ravi Sharma
0

 



Iran Israel War: अमेरिका ईरान के खिलाफ युद्ध में कूदा, ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक।


नई दिल्ली, ब्यूरो RSN : अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध में आधिकारिक एंट्री ले ली है, पिछले कुछ दिनों से अमेरिका के राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर परमाणु संधि को लेकर दबाव बना रहे थे और न मानने पर युद्ध मे शामिल होने व ईरान के परमाणु ठिकानो को ध्वस्त करने की धमकी दे रहे थे। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसमे ईरान के 3 परमाणु ठिकानो पर अमेरिका ने ईरान की Fordow न्यूक्लियर फैसिलिटी पर एयरस्ट्राइक की है, Reuters के मुताबिक, इस हमले में B-2 बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया गया। फोर्डो के आसपास अमेरिका के 7 तेज़ झटकों से हड़कंप मचा हुआ है अब ईरान इस पर क्या प्रतिक्रिया करता है वह देखने वाली बात है, अमेरिका ने अपने घातक B-2 बॉम्बर्स का इस्तेमाल कर के ईरान की Fordow परमाणु साइट के आसपास का इलाके को 7 बार जोर से हिला दिया है जिससे इन इलाकों में भारी तबाही की होने का दावा अमेरिका की तरफ से किया जा रहा है, इसमे साफ अंदेशा है कि अमेरिका ने बंकर-तोड़ बमों से इस साइट को निशाना बनाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 7 भारी बमों से Fordow की महत्वपूर्ण परमाणु सुविधाओं को तहस-नहस किया गया।


ईरान के परमाणु ठिकाने।

ईरान-इजराइल जंग में अमेरिका के शामिल होने पर, 3 एटमी ठिकानों पर बमबारी हुई है ट्रम्प बोले- हमारे अलावा कोई और नहीं कर सकता था। अमेरिका ने ईरान में 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि सभी अमेरिकी प्लेन ईरान के हवाई इलाके से सकुशल बाहर निकल चुके हैं। ट्रम्प ने बताया कि हमारी जांबाज फोर्स द्वारा ईरान के  फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया है। सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई और सेना नहीं है, जो ऐसा कर सकती थी अब शांति का समय है।



हो सकती है world War-3 ?

Axios के अनुसार, “इजराइल के समर्थन में अमेरिका के राष्टपति ट्रंप का सीधे हस्तक्षेप करना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने का निर्णय लेना यह मिडिल ईस्ट में ऐतिहासिक तनाव बढ़ा सकता है। Reuters के मुताबिक, इस हमले में B-2 बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया गया। अमेरिका ने इस हमले की जानकारी पहले से इजराइल को दी थी। कुछ मिनट पहले, ईरान की Fordow परमाणु साइट के आसपास का इलाका 7 बार जोर से हिला। जिससे अंदेशा है कि अमेरिका ने बंकर-तोड़ बमों से इस साइट को निशाना बनाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 7 भारी बमों से Fordow की महत्वपूर्ण परमाणु सुविधाओं को तहस-नहस किया गया।



Iran की आई प्रतिक्रिया।

अमेरिका हमले पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है उसने कहा है कि 'दुश्मन ने हमारे ऊपर हमला किया है, और हमारे फोर्दो परमाणु ठिकाने को नुकसान पहुँचाया है। अमेरिका ने ईरान पर इस हमले में उसके तीनों न्यूक्लियर साईटो पर जबर्दस्त बमबारी की। अमेरिका के GBU 57 बंकर बस्टर बंबर b2 से रात भर जबर्दस्त बमबारी की।

ब्यूरो रिपोर्ट

राष्ट्र सर्च न्यूज़

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*