कोई टाइटल नहीं

RASHTRA SEARCH NEWS
By - Ravi Sharma
1 minute read
0

 


AQIS का संदिग्ध आरोपी सदस्य मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान से गिरफ्तार, सम्भल दीया सराय दंगों में शामिल होने का शक।


नई दिल्ली, ब्यूरो RSN : उत्तर प्रदेश के संभल के दीपा सराय इलाके का रहने वाला मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है।पाकिस्तान ने इसकी जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय को दी है।संभल के जिस दीपा सराय इलाके में दंगा हुआ था मोहम्मद उस्मान उसी इलाके का रहने वाला है।

दीपा सराय का ही रहने वाला था AQIS का चीफ।

दीपा सराय इलाके से कई लोग लापता हैं,जिनमें से कइयों का आतंकी संगठन अल कायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े होने की जानकारी खुफिया एजेंसियों को मिली थी। AQIS का चीफ मौलाना असीम उमर भी दीपा सराय इलाके का रहने वाला था।अमेरिकी सेना ने 2019 में असीम उमर को अफगानिस्तान में मार गिराया था।अब मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान कैसे पहुंचा और उसे क्यों गिरफ्तार किया गया, एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।पाकिस्तान सरकार ने भारत के विदेश मंत्रालय को मोहम्मद उस्मान की वेरिफिकेशन के लिए दस्तावेज भेजे हैं।

लाहौर जेल में बंद है मोहम्मद उस्मान।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कथित आरोपी मोहम्मद उस्मान के पाकिस्तान में गिरफ्तारी के दस्तावेज उत्तर प्रदेश की संभल पुलिस को भेजे हैं। संभल पुलिस अब इस मामले में रिपोर्ट तैयार कर रही है।दस्तावेजों के मुताबिक मोहम्मद उस्मान 2024 में पाकिस्तान में गिरफ्तार हुआ था और लाहौर की जेल में बंद है। बता दें कि मोहम्मद उस्मान ने पाकिस्तान में संभल के जिन सम्मानित लोगों का रेफरेंस दिया है,उसमें संभल के पूर्व सांसद सफी उर रहमान का नाम लिखा है।संभल के दीपा सराय के रहने वाले कई आतंकी फिलहाल पाकिस्तान में मौजूद हैं, जो भारत में वांटेड चल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Featured Section